उदित वाणी, आदित्यपुर : माँ अन्नपूर्णा जन कल्याण संघ के नेतृत्व में आदित्यपुर बस्ती स्थित श्रीश्री सार्वजनिक अन्नपूर्णा पूजा कमेटी द्वारा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अन्नपूर्णा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है. आज महाअष्टमी के दिन पूजा-अर्चना के दौरान विशेष उत्साह देखने को मिला, जहाँ महिला श्रद्धालुओं सहित भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.
इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ जे एन दास प्रमुख रुप से उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि विगत 80 वर्षों से पूर्वजों की परंपरा के रूप में यहां लगातार मां अन्नपूर्णा की पूजा की जा रही है. चार दिनों तक चलने वाले यह पूजा 29 अप्रैल तक चलेगी और दसवीं के दिन माँ अन्नपूर्णा का विसर्जन किया जाएगा.
आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अजय नंदी, उपाध्यक्ष संजय सत्पथी एवं सचिव उत्तम पॉल, कोषाध्यक्ष राधाकांत नंदी, संयुक्त सचिव समीर नंदी, ट्रेजरर ऋषि नंदी, सक्रिय सदस्य गौतम पॉल, महावीर पॉल, सागर नायक, संजय नंदी सहित पूर्व अध्यक्ष मिलु सरदार, पूर्व सचिव तुलसी गोराई, पूर्व ट्रेजर सनातन प्रमाणिक, निखिल नंदी, खोकन कुंडू, सुधांशु पाल, फटिक नंदी आदि लगे हुए हैं.


