
उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren आज शारदा बैटरी गली, पिस्का मोड़, Ranchi स्थित विनोद कुमार सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पिता एवं राज्य सरकार के पूर्व अधिकारी जे०एन० सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस दौरान वातावरण शोकाकुल रहा और परिजनों सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे.
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने जे०एन० सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की.
परिजनों को बंधाया ढांढस
मुख्यमंत्री ने इस दौरान विनोद कुमार सिंह और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार और वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं. उनकी इस संवेदनशील पहल से परिजनों को कुछ हद तक संबल मिला.

