पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के बंगोई निवासियों के लिए गर्व की बात है कि गांव की एक प्रतिभाशाली छात्रा पिंकी मोदक का चयन प्रतिष्ठित आदित्य बिड़ला छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इस छात्रवृत्ति के तहत उन्हें 25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई को और बेहतर तरीके से जारी रख सकेंगी।
पिंकी मोदक आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम की कक्षा 9वीं की मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। पिंकी की इस उपलब्धि पर शिक्षक परेश मंडल ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि पिंकी की सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


