उदित वाणी,जमशेदपुर : टाटा स्टील में कार्यरत अस्थायी कर्मियों की एक बैठक सत्यनारायण की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. बैठक में अपने स्थायीकरण को लेकर उच्च न्यायालय झारखंड में चल रहे विवाद पर चर्चा हुई.
अस्थायी कर्मियों का कहना है कि उनके स्थायीकरण वाले विवाद पर 26 मार्च को फाइनल डिस्पोजल के लिए सुनवाई की तिथि निर्धारित है. अस्थायी कर्मियों द्वारा अपने स्थायीकरण वाले विवाद पर 21 वर्ष पहले संजीत कुमार चक्रवर्ती जो टाटा स्टील के ही अस्थायी कर्मी हैं, इन्होंने अपने स्थायीकरण वाले विवाद पर लेबर कोर्ट जमशेदपुर, सिंगल बेंच और डिवीजन बेंच झारखंड से अपने पक्ष में वर्ष 2003 में जीत हासिल कर ली है. उसी आदेश को अहम् साक्ष्य के आधार पर अस्थायी कर्मियों ने उच्च न्यायालय में जमा किए हैं.


