उदित वाणी, रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में नगर निकाय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में नगर निकाय चुनाव में विजयी मारवाड़ी समाज के 24 जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में एक मेयर, दो अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष एवं 18 वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया. इस दौरान समाज की राजनीतिक भागीदारी और एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला.
जुगसलाई से सबसे अधिक पार्षद, जमशेदपुर आगे
सम्मानित जनप्रतिनिधियों में जमशेदपुर, विशेषकर जुगसलाई क्षेत्र का दबदबा साफ नजर आया. यहां से सर्वाधिक पार्षद निर्वाचित हुए, जिनमें सत्यानारायण अग्रवाल, सुरेश शर्मा (लिपु), अनिल मोदी और शिला तापड़िया चितलांगिया शामिल हैं. इसके अलावा चाकुलिया की इंदु देवी शर्मा भी पार्षद के रूप में सम्मानित हुईं.
हालांकि सुरेश शर्मा (लिपु) कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके.
मेयर, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भी मजबूत उपस्थिति
अध्यक्ष पद पर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष विनय सिंथोलिया को सम्मानित किया गया.
वहीं उपाध्यक्षों में चाईबासा के विकास शर्मा, मधुपुर के नरेश भारद्वाज और सिमडेगा के दीपक अग्रवाल शामिल रहे.
संगठित और मजबूत हो रहा मारवाड़ी समाज
इन जनप्रतिनिधियों की जीत ने यह संकेत दिया कि जमशेदपुर समेत झारखंड में मारवाड़ी समाज अब राजनीतिक रूप से मजबूत और संगठित शक्ति के रूप में उभर रहा है.
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की. समारोह में मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर अग्रवाल मौजूद रहे.


