
उदित वाणी,जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (GM) अनिल कुमार मिश्रा आज टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल के ‘मैराथन दौरे’ पहुंच गए है। 31 मार्च को अपने सेवानिवृत्त (Retirement) से पूर्व टाटानगर का यह उनका अंतिम आधिकारिक दौरा है। इस दौरे के दौरान रेलवे के बुनियादी ढांचे, आधुनिक प्रशिक्षण और शैक्षणिक सहयोग को लेकर कई बड़े कदम उठाए जाएंगे।
11:00 बजे टाटानगर आगमन, बागबेड़ा में हाई-टेक संस्थान का तोहफा दिया
जीएम स्पेशल ट्रेन सुबह 11:00 बजे टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंची। यहाँ से वे सीधे बागबेड़ा स्थित मल्टी डिसिप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MDDTI) का उद्घाटन करने पहुंच के उद्घाटन किए।
• लागत: ₹2.5 करोड़ की लागत से रेलवे हाईस्कूल को इस आधुनिक संस्थान में बदला गया है।
• सुविधाएं: पूरा कैंपस वाई-फाई युक्त है और यहाँ डिजिटल इंटरेक्ट पैनल व आधुनिक मशीनरी वाली लैब स्थापित की गई है।
XLRI के साथ ऐतिहासिक समझौता (MoU)
दोपहर 11:25 से 2:00 बजे के बीच MDDTI परिसर में ही रेलवे और प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI जमशेदपुर के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके साथ ही जीएम वहां मॉडल रूम का निरीक्षण, वृक्षारोपण और प्रस्तावित हॉस्टल का अवलोकन भी करेंगे।
विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण और सिनी दौरा
दोपहर 2:00 बजे जीएम टाटानगर से सिनी के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे ‘विंडो ट्रेलिंग’ के जरिए रेल पटरियों और सिग्नलिंग व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। सिनी में वे जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ZRTI) की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
चक्रधरपुर में डिजिटल उद्घाटन और समीक्षा बैठक
शाम 4:00 बजे चक्रधरपुर पहुंचने पर जीएम रेलवे अस्पताल के नए ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डीआरएम मीटिंग हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Ticket Monitoring System (TMS) का उद्घाटन किया जाएगा।
हाई टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम:
शाम 5:30 से 6:00 बजे तक ऑफिसर्स क्लब में हाई टी और रात 7:30 से 10:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
अंत में रात 10:30 बजे जीएम स्पेशल ट्रेन से मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां अधिकारी उन्हें विदाई देंगे।इतने व्यापक कार्यक्रम के बावजूद आम जनता, जनप्रतिनिधियों के लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है।
जीएम का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल (23 मार्च 2026)
समय कार्यक्रम/स्थान
11:25 AM – 02:00 PM XLRI के साथ MoU, वृक्षारोपण एवं हॉस्टल निरीक्षण करेंगे
02:00 PM – 02:30 PM टाटानगर से सिनी (विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण)
02:30 PM – 03:15 PM जोनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ZRTI) सिनी का निरीक्षण
03:15 PM – 04:00 PM सिनी से चक्रधरपुर निरीक्षण
04:40 PM – 05:30 PM अधिकारियों के साथ बैठक एवं TMS का उद्घाटन
10:30 Pm मुख्यालय (गार्डन रीच) के लिए प्रस्थान

