उदित वाणी, जमशेदपुर : आदित्यपुर ऑटो कलस्टर के सभागार में उद्यमियों को नए आयकर अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई. एक अप्रैल से लागू होने वाले नए आयकर अधिनियम अधिनियम की बारीकियों से भी अवगत कराया गया. प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार/झारखंड) जयंत मिश्रा ने कहा कि देश में 75 करोड़ पैन होल्डर हैं. परन्तु मात्र 12 प्रतिशत लोग ही रिटर्न जमा करते हैं. जबकि बिहार-झारखंड में यह आंकड़ा मात्र 8.3 प्रतिशत है.
पैन कार्ड धारकों को रिटर्न भरने के लिए प्रेरित करना मकसद है, क्योंकि सभी पैन कार्ड धारकों को रिटर्न भरना चाहिए. अहर्ता रखने वाले सभी पैन कार्ड धारक टैक्स जमा करें, यह जरुरी है. एक अप्रैल से नया आयकर अधिनियम लागू होगा, जिसे मंजूरी भी मिल चुकी है और अगर नए आयकर अधिनियम के संबंध में जानकारी नहीं है, तो चूक भी जरुर होगी. टैक्स ईयर के नाम से नया कॉन्सेप्ट आ रहा है. जो वित्तीय वर्ष होगा, वही टैक्स ईयर भी होगा.
मौक पर एसिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल व महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, पूर्व महासचिव दशरथ उपाध्याय, विनोद सिंह, राजीव रंजन मुन्ना, संतोख सिंह, देवांग गांधी, राजकुमार संघी, पिंकेश माहेश्वरी, प्रदीप जैन, चतुर्भुज केडिया, रतन लाल अग्रवाल, मनोज चोपड़ा, स्वपन मजूमदार, रविन्द्र गुप्ता, मनोज सहाय, सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने किया


