
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में रसोई गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है. शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं.
आपूर्ति के दावे और वास्तविक स्थिति में अंतर
स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसियों द्वारा पर्याप्त आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है. लोग गैस सिलेंडर की कमी के कारण परेशान हैं और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं.

शमा परवीन ने बताया कि महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन दिनों उनका पर्व चल रहा है और वे रोजा रख रही हैं, इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. इससे उनके दैनिक कार्यों और धार्मिक आस्था दोनों पर असर पड़ रहा है.
नागरिकों की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि आपूर्ति नियमित और पर्याप्त हो जाए तो उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सकती है.

