
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो नगर निगम में शुक्रवार को नए नेतृत्व की औपचारिक शुरुआत हुई। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के नेतृत्व में मेयर एवं उप मेयर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद मेयर सुधा गुप्ता ने विधिवत रूप से निगम का प्रभार ग्रहण किया। निर्धारित समय के अनुसार मेयर सुधा गुप्ता निगम कार्यालय पहुंचीं और कार्यभार संभालने के बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने निगम के कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। कार्यक्रम में उप मेयर राहुल सिंह कश्यप के साथ कई वार्ड पार्षद और निगम के अधिकारी मौजूद रहे। नई मेयर के नेतृत्व में नगर निगम के कार्यों में तेजी और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
Advertisement
<

