उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में आजीवन सजा काट रहे 15 कैदियों की रिहाई की समीक्षा की गई।
इस दौरान अदालतों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षकों और प्रोबेशन पदाधिकारियों के मंतव्य पर विचार-विमर्श के उपरांत 6 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी कैदी रिहा किए जाते हैं। उनका डेटा बेस बनायें और जेल से निकलने के बाद इन कैदियों की गतिविधियों की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की भी व्यवस्था करें। इसके अलावा इन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ें।
Advertisement
<


