
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे के रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) केंद्र के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां करीब 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
सूचना मिलते ही यार्ड ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल वृद्ध को उठाकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. जवानों की तत्परता से घायल की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई गई.
घटना की जानकारी तत्काल टाटानगर स्टेशन मास्टर और रेल थाना को दे दी गई है. फिलहाल वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Advertisement
<
