उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अपने कार्यभार की शुरुआत की। इस दौरान उनके पति बड़े लाल दुबे भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान सहित सभी पार्षदों ने उनका स्वागत किया।
उपाध्यक्ष के रूप में यह उनका पहला दिन था। उन्होंने नगर परिषद के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली और अधिकारियों से आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान पार्षदों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
प्रबुद्ध लोगों ने किया सम्मान
कार्यालय परिसर में समाज के प्रबुद्ध लोगों और वरिष्ठ नागरिकों ने सरदार शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं सभी पार्षदों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि जुगसलाई क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे और हर वर्ग एवं समाज के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे।
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुरलीधर केडिया, विनोद उपाध्याय, कौलेश्वर पांडे, केदार नाथ पांडे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर तिवारी, रणजीत सिंह, सुजय कर, दिवेश दुबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा वार्ड पार्षद अनिल मोदी, राखी सिंह, मुन्ना अग्रवाल, सुरेन्द्र कौर रेखी, नेहा सिंह, प्रवीण सेठी, शिल्पा तापड़िया, सुरेश शर्मा, अब्बास अंसारी, फिरदौस अंसारी समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


