
उदित वाणी, चाईबासा : चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो गया. निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजय कुमार साव को सम्यक रूप से उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया.
निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 23 मत पड़े, जिनमें से 21 मत विजय कुमार साव के पक्ष में गए, जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पूजा गिरी को 2 मत प्राप्त हुए. सभी 23 मत वैध पाए गए और कोई भी मत अवैध नहीं रहा.
निर्वाची पदाधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र
परिणाम की घोषणा के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने विजय कुमार साव को विजयी प्रत्याशी घोषित करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया.
घोषणा पत्र के अनुसार शीतला मंदिर, वार्ड संख्या-7, चक्रधरपुर निवासी विजय कुमार साव को नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया है.
समर्थकों में उत्साह
उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार साव के निर्वाचित होने के बाद उनके समर्थकों और नगर परिषद क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया. अब उनसे नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई जा रही है.

