
उदित वाणी चाईबासा : International Women’s Day के अवसर पर शनिवार को West Singhbhum Collectorate में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन Chandan Kumar ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वेता भारती ने उपायुक्त और उप विकास आयुक्त का पौधा भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana, Mukhyamantri Maiya Samman Yojana और स्वयं सहायता
समूहों को आर्थिक सहयोग जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सेविकाओं और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को “सशक्त नारी, समृद्ध समाज और स्वस्थ परिवार” का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए गुब्बारे उड़ाए गए।
जन-जागरूकता के उद्देश्य से सेविकाओं, सहियाओं और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की ओर से एक भव्य स्कूटी रैली भी निकाली गई, जिसे उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, सेविकाएं, सहियाएं तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

