
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड स्थित धातकीडीह पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु चरण किस्कू के सुपुत्र संतोष कुमार किस्कू और स्नेहा सोरेन के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में भाग लिया.
गुरुचरण किस्कू झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े मामा हैं.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति को विवाह की बधाई देते हुए उनके सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की तथा आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में गुरु चरण किस्कू सहित उनके परिजन और सगे-संबंधी भी मौजूद थे.
जिला प्रशासन ने किया स्वागत
इससे पहले मुख्यमंत्री के धातकीडीह आगमन पर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की ओर से उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

