उदित वाणी जमशेदपुर : साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान, जमशेदपुर के तत्वाधान में श्री साईनाथ देवस्थानम, घोड़ाबाँधा में 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
नौ दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन पूजन, भजन, हवन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 8 बजे कलश स्थापना पूजन के साथ होगी।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
सुबह 7:00 बजे पूजा,
सुबह 8:45 बजे पुष्पांजलि,
सुबह 9:00 बजे मंगल आरती,
तथा संध्या 7:00 बजे संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा।
जो भी श्रद्धालु कलश पूजन में अपना कलश स्थापित करना चाहते हैं, वे मंदिर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु इस महोत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।


