उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Aditya Sahu के निर्देश पर सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष Hare Krishna Pradhan ने जिले के कुल 11 मंडलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।
घोषित सूची के अनुसार किशन प्रधान को आदित्यपुर पश्चिमी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुमन मुखर्जी को कुकड़ू, शिशिर प्रमाणिक को ईचागढ़ पूर्वी, कामदेव नायक को ईचागढ़ पश्चिमी, राहुल मंडल को चांडिल पूर्वी कपाली, विपुल सिंह सरदार को नीमडीह पूर्वी, मनसा लोहार को राजनगर पश्चिमी, शुकदेव गौंड को राजनगर मध्य, नरेश महतो उर्फ माइकल को सरायकेला पश्चिमी, मंगल महतो को गम्हरिया मध्य तथा दास सोय को कुचाई मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।


