उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करते हुए महानगर के सात मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों के मनोनयन की घोषणा की है. इसकी जानकारी शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई.

सात मंडलों को मिले नए अध्यक्ष
जारी सूची के अनुसार पोटका मंडल में सनत कुमार शी, कोवाली मंडल में श्यामल महाकुड़, आसनबनी मंडल में निधू दास, कमलपुर मंडल में मधुसुदन महतो, बोड़ाम मंडल में सनातन दास, पटमदा मंडल में कृष्ण पद सिंह और घोड़ाबांधा मंडल में नीरज कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद
जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा. उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.


