
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी रामनवमी महोत्सव की भव्य और सुव्यवस्थित तैयारी को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की और संचालन महासचिव भूपेंद्र सिंह ने किया.
बैठक में आशुतोष सिंह ने पिछले वर्ष आयोजित रामनवमी अखाड़ा जुलूस की सफलता का उल्लेख किया और सभी अखाड़ा समितियों, पदाधिकारियों और प्रशासन के सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि बीते वर्ष आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ. साथ ही उन्होंने कमियों और पिछली कठिनाइयों का विश्लेषण करते हुए इस वर्ष तैयारियों को और बेहतर बनाने का आह्वान किया.
संरक्षक नीरज सिंह ने जोनल पदाधिकारियों और अखाड़ा समितियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछले वर्ष विसर्जन कार्यक्रम एक ही दिन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो केंद्रीय समिति के प्रति सभी का विश्वास दर्शाता है. महासचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से अखाड़ा समितियों ने केंद्रीय समिति पर जो विश्वास जताया है, वह सराहनीय है.
बैठक के अंत में कोषाध्यक्ष शंभू मुखी ने सभी पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का आह्वान किया.
बैठक में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संरक्षक नीरज सिंह, रामबाबू तिवारी, पवन सिंह, दिवाकर सिंह, भास्कर मुखी, संयोजक प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद अशोक सिन्हा, नंदलाल सिंह, कोषाध्यक्ष शंभू मुखी, प्रेम झा, अंकेक्षक प्रदीप दास, सचिव अभिषेक सिंह, ओमियो ओझा, अर्जुन शर्मा राघवेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र कुमार, सोशल मीडिया सह प्रभारी सतीश मुखी विजय वर्धा, हर्ष नायडू, मां मनसा मंदिर अखाड़ा समिति से शिव शंकर सिंह, नार्थ जोन से सुनील सिंह, रजीव सिंह, ईस्ट जोन संयोजक बलराम रजक (रजक समाज अखाड़ा), सह-संयोजक कृष्णा बारीक (वनराज अखाड़ा), न्यू मार्केट अखाड़ा से के. नरसिम्हा राव, सेंट्रल जोन ‘बी’ संयोजक शैलेश गुप्ता (अमर ज्योति अखाड़ा), महेंद्र रजक (रजक अखाड़ा), दीपक यादव (वीरमंच अखाड़ा), राजू यादव (शिवलाल अखाड़ा), जय राज कुमार (रोहन अखाड़ा), कामेश्वर लाल (जोहन अखाड़ा), सपन दास (समाई झोपड़ी अखाड़ा), संतोष कुमार (संतोष अखाड़ा), राकेश सिंह (जय मंगल अखाड़ा), मनोज खत्री (बजरंग अखाड़ा गोलमुरी), श्याम लाल (देना अखाड़ा), विक्की सोना (कलिंगा अखाड़ा), कैलाश सिंह (संकट मोचन अखाड़ा), इंदरजीत सिंह, मोहन कुमार (शीतला मंदिर अखाड़ा, गाढ़ाबासा) मंगलनाथ मुखी (वीर बजरंग अखाड़ा), राजू सिंह (शिव हनुमान मंदिर अखाड़ा), अशोक पांडेय (शिव-दुर्गा अखाड़ा), कमलेश यादव (नंदनगर अखाड़ा), रवि भूंइया एवं धर्मजीत कुमार व अन्य उपस्थित थे.
नशामुक्त और महिला सहभागिता पर विशेष ध्यान
बैठक में इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को नशामुक्त आयोजित करने का संकल्प लिया गया. समिति ने सभी अखाड़ा संचालकों से अपील की कि ध्वज और उससे संबंधित रस्सी केवल शुद्ध और सात्विक व्यक्तियों द्वारा ही शोभायात्रा में उठाई जाए. साथ ही महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया, ताकि नारी शक्ति के सम्मान का संदेश समाज तक पहुंचे और आयोजन की भव्यता बढ़े.
प्रत्येक थाना क्षेत्र में टीम:
केंद्रीय समिति ने प्रत्येक थाना क्षेत्र में टीम गठित करने का निर्णय लिया, जो अखाड़ा समितियों की शोभायात्रा के दौरान सहयोग करेगी. प्रत्येक पदाधिकारी को पाँच-पाँच अखाड़ा समितियों की जिम्मेदारी दी गई है. समिति ने सोशल मीडिया प्रभारी और सह प्रभारी को निर्देशित किया कि वे भ्रामक और विवादित खबरों पर नजर रखें और ऐसी सूचनाओं की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि अफवाह या विवाद से बचा जा सके.
केंद्रीय समिति की गतिविधियों और संगठनात्मक भूमिका को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भी केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति में शामिल होने का निर्णय लिया. समिति के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह द्वारा उन्हें विधिवत पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया.
नई जिम्मेदारियों के तहत पप्पू सिंह, नित्यानंद सिन्हा और डॉ. संतोष गुप्ता को सलाहकार बनाया गया.
जनार्दन पांडेय को साउथ जोन ए का प्रभारी, अवतार सिंह को वेस्ट जोन ए का प्रभारी, आदित्य वर्मा को सह सचिव एवं जोनल संयोजक तथा धर्म कुमार, राहुल कश्यप और टी. विशाल राव को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.
गैर-लाइसेंसी समितियों और संवेदनशील क्षेत्रों का ध्यान
बैठक में गैर-लाइसेंसी अखाड़ा समितियों को लाइसेंस दिलाने के लिए प्रशासन से समन्वय, संभावित समस्याओं के समाधान के लिए जोनल बैठकें, विसर्जन मार्ग का पूर्व निरीक्षण और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया. आर्थिक रूप से कमजोर अखाड़ा समितियों के सहयोग के लिए भी कदम उठाने पर सहमति बनी.
28 मार्च को निकलेगी विसर्जन शोभा यात्रा
रामनवमी पूजा 27 मार्च (शुक्रवार) को संपन्न की जाएगी, जबकि विसर्जन शोभा यात्रा 28 मार्च (शनिवार) को निकाली जाएगी. 26 मार्च को दोपहर 2:11 बजे से नवमी तिथि प्रारंभ होगी, जो 27 मार्च को दोपहर 12:02 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार नवमी तिथि 27 मार्च को मान्य होगी तथा दशमी तिथि 28 मार्च को रहेगी.

