
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के परिसर में शनिवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टाटा स्टील के 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों को सम्मानित किया गया. इन कर्मचारियों को उनके कंपनी और यूनियन के प्रति दिए गए योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. संजीव तिवारी (उपाध्यक्ष), संजय कुमार सिंह (उपाध्यक्ष), राजीव चौधरी (उपाध्यक्ष), नितेश राज (सहायक सचिव), श्याम बाबू (सहायक सचिव) और अमोद कुमार दुबे (कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार) ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया.
कार्यक्रम के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लंबे समय तक कंपनी और यूनियन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के लिए धन्यवाद दिया गया. यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें सुखद एवं शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाएं दीं.यह विदाई समारोह टाटा वर्कर्स यूनियन की परंपरा का हिस्सा है, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को याद किया जाता है और उन्हें सम्मान के साथ अलविदा कहा जाता है.

