
उदित वाणी, जमशेदपुर : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (सीटीयू) और स्वतंत्र सेक्टोरल फेडरेशनों/एसोसिएशंस के संयुक्त मंच ने अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर चल रही सैन्य आक्रामकता की कड़ी निंदा की है. उन्होंने 10 मार्च को पूरे भारत में ‘एंटी-इंपीरियलिस्ट वॉर डे’ और विश्व शांति के लिए विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है. मंच ने कहा कि अमेरिका-इजराइल की एकतरफा सैन्य कार्रवाई ने मध्य पूर्व को युद्ध की आग में झोंक दिया है और पूरी दुनिया को आर्थिक अस्थिरता की चपेट में ला दिया है. ईरान पर बमबारी में नागरिक बुनियादी ढांचे, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और शहरी क्षेत्रों को निशाना बनाया गया, जो जेनेवा कन्वेंशंस सहित अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन है.
Advertisement
<
