
उदित वाणी, रांची: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची रेल मंडल द्वारा रांची से एक बिशेष ट्रेन चलाई जाएगी. जिसकी पूरी कमान महिला कर्मियों के हाथों में होगी. जिसके तहत रांची-इरगांव मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन पूरी तरह महिलाओं द्वारा किया जाएगा. यह ट्रेन 8 मार्च को सुबह 8.55 बजे रांची रेलवे स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफार्म से रवाना होगी. रेल प्रशासन के अनुसार महिला कर्मियों के माध्यम से ट्रेन के संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों को भी प्राथमिकता दी जायेगी.
इस बिशेष ट्रेन में लगभग 15 महिला कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी. जिसमें लोको पायलट, गार्ड और तीन महिला टीटीई के साथ रेल सुरक्षा बल की पांच महिला जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी. इसके अलावा स्टेशन प्रबंधन से लेकर बुकिंग काउंटर, यांत्रिक विभाग, चिकित्सा सेवा, सफाई व्यवस्था और समपार फाटक तक का संचालन महिलाओं के हाथ में रहेगा. इस दिन स्टेशन प्रबंधन की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारी ही संभालेंगी.
ट्रेन का संचालन महिला कर्मियों द्वारा कराये जाने के दौरान यात्रा करने वाली महिला यात्रियों से फीडबैक भी लिया जाएगा, ताकि सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके. यह संचालन सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए ही नहीं होंगी, बल्कि इसके जरिये रेल संचालन जैसे जिम्मेदारी, तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और दक्षता का भी प्रदर्शन होगा. ज्ञात हो कि लोहरदगा पुल में दरार आने के कारण रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन फिलहाल इरगांव स्टेश नतक ही चलाई जा रही है. जबकि पहले यह ट्रेन टोरी तक चलती थी.

