
उदित वाणी जमशेदपुर: होली के पावन अवसर पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ‘सुखी होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है. यह पारिवारिक उत्सव 4 मार्च 2026 (बुधवार) को सुबह 10 बजे से चैंबर न्यू पार्किंग, (चैंबर भवन के निकट) बिस्टुपुर में होगा.
समारोह में परंपरागत ढोल-नगाड़ी के साथ होली के रंगों में रंगारंगी मस्ती होगी. कार्यक्रम में पारिवारिक माहौल में हर्बल गुलाल से सूखी होली खेली जाएगी. राजस्थानी डफ बजे समारोह में विशेष आकर्षण होंगे.
होली के दिन होने वाला यह समारोह जमशेदपुर के व्यापारी वर्ग के बीच उत्साह का केंद्र बनेगा.
चैंबर पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों, उनके परिवारजनों एवं व्यापारी मित्रों को इस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है.
Advertisement
<

