
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल द्वारा आयोजित “मॉर्निंग रागा” कार्यक्रम सुबह 8 बजे से बिष्टुपुर स्थित “पितृछाया” में आयोजित किया गया. सुरीले स्वरों की सरिता में प्रवाहित प्रात:कालीन मार्निंग रागा कार्यक्रम अभूतपूर्व शानदार सफलता प्राप्त किया. सबसे पहले मनमोहन सिंह के शिष्यों द्वारा राग भैरव में रूपक ताल में बंदिश पेश किया गया. साथ में उन्होंने एक भजन गाकर लोगों को भरपूर मनोरंजन किया.
इन सभी के सुरीली गायन के साथ तबले पर भानु राय तथा हारमोनियम पर मनमोहन सिंह ने संगत दिया. कार्यक्रम के दूसरे चरण में देव सेन ने राग विलास खानी तोड़ी में विलंबित तीनताल और द्रुत तीन ताल में बंदिशें पेश की. इनकी प्रस्तुति काफी मनमोहक रही. तबले पर जितेश सहाय ने साथ दिया.
कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ कलाकार सुजन चटर्जी ने राग जौनपुरी में मध्यलय और द्रुत तीनताल बंदिश पेश कर लोगों को सुर के जादू में डूबने पर विवश कर दिया. उन्होंने दो बंदिशें पेश की और अंत में गुरु त्रिलोचन सिंह तराना के एक भजन से कार्यक्रम का समापन किया. उनके साथ तबले पर अमिताभ सेन और हारमोनियम पर पवन चौबे ने संगत किया. सभी कलाकारों की प्रस्तुतियां बेहद प्रभावशाली रहीं. साथ ही साथ श्रोताओं की गरिमामयी उपस्थिति कार्यकम में चार चांद लगा रही थी.
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिरुद्ध सेन, रोहिणी साठे, सुभाष बोस, अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, बीरेंद्र उपाध्याय, वर्षा चक्रवर्ती, हरि प्रसाद मुखर्जी, अशोक कुमार, सत्यदेव प्रसाद, मनीष दास, दीप कुमार मित्रा, दुर्गा दास सेन, सर्वजया बनर्जी आदि ने योगदान दिया.

