
उदित वाणी, आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में जिला सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के महाधिवक्ता, झारखंड स्टेट एडवोकेट वेलफेयर एवं ट्रस्टी कमिटी के चेयरमैन राजीव रंजन से उनके हाईकोर्ट, रांची स्थित कार्यालय में मुलाकात एवं उन्हें ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन के अनुसार, जिला में 200 से ज्यादा अधिवक्ता हैं. परन्तु अभी_तक स्वास्थ्य बीमा के लिए सिर्फ 8 -10 अधिवक्ताओं का हीं डाटा एंट्री हो पाया है. मुलाकात के दौरान महाधिवक्ता से आग्रह किया गया कि शीघ्र 2 प्रशिक्षित व्यक्ति को सरायकेला बार भेजा जाए, ताकि राज्य सरकार द्वारा इसी वर्ष प्रारंभ किए गए स्वास्थ्य बीमा के लिए सभी अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार के साथ उनके ऊपर आश्रित परिवार के सदस्यों का डाटा एंट्री कर स्वीकृति दिलाई जा सके, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी अधिवक्ता को स्वास्थ्य बीमा का लाभ तुरंत मिल सके.
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव भीम सिंह कुदादा और अधिवक्ता दीपेंद्र नाथ ओझा भी साथ थे. महाधिवक्ता के आदेश पर इसके लिए 20 फरवरी एवं 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है. इस दिन जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य विभाग के लिए डाटा एंट्री किया जाएगा. एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं से आग्रह किया है कि वे उस दिन सभी जरूरी कागजात लेकर उपस्थित रहें.

