
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में बिजनेस कॉस्ट एफिशिएंसी में सुधार और रॉ मटेरियल पर फोकस करने के लिए चीफ बिजनेस फाइनेंस आरएम और टीएसजे, आइएल टू की पोज़िशन को चीफ बिजनेस फाइनेंस आरएम और चीफ बिजनेस फाइनेंस टीएसजे के तौर पर बांटा जा रहा है. इन पदों पर आइएल टू लेवल के अधिकारी काम करेंगे. इसके अनुसार अंशुल गुप्ता, चीफ फाइनेंशियल कंट्रोलर-मेटालिक्स को उनके अपने लेवल पर चीफ बिजनेस फाइनेंस टीएसजे के तौर पर अपॉइंट किया गया है, वे चीफ बिजनेस फाइनेंस और एनालिटिक्स को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से ऑपरेट करेंगे. चीफ बिजनेस फाइनेंस आरएम की खाली पोस्ट पर अपॉइंटमेंट की घोषणा बाद में की जाएगी. राजीव कुमार चौधरी, चीफ बिजनेस फाइनेंस आरएम और टीएसजे को उनके अपने लेवल पर चीफ बिजनेस फाइनेंस, टीएसके के तौर पर अपॉइंट किया जा रहा है. वे चीफ़ बिजनेस फ़ाइनेंस और एनालिटिक्स को रिपोर्ट करेंगे और जाजपुर से ऑपरेट करेंगे.
टाटा स्टील कलिंगानगर आयरन मेकिंग ऑपरेशंस में कई बदलाव
टाटा स्टील कलिंगनगर में आयरन मेकिंग ऑपरेशन्स को लीडरशिप रोल के तहत एक किया जा रहा है. इसके तहत 15 फरवरी से चीफ आयरन मेकिंग, टीएसके में आइएल टू ग्रेड का पद बनाया जा रहा है. इसके अनुसार टीएसके के सुभाष कुमार शीना, चीफ ब्लास्ट फर्नेस#2 को उनके अपने लेवल पर चीफ आयरन मेकिंग के तौर पर अपॉइंट किया गया है. वे वीपी ऑपरेशंस टीएसके को रिपोर्ट करेंगे और जाजपुर से काम करते रहेंगे. इस अपॉइंटमेंट को देखते हुए चीफ कोक प्लांट प्रियरंजन पांडेय, चीफ एग्लोमेरेट्स राकेश अंबष्ठ, चीफ ब्लास्ट फर्नेस#1 शैलेन्द्र राय जो ब्लास्ट फर्नेस#2 के लिए भी जिम्मेदार होंगे और उन्हें चीफ ब्लास्ट फर्नेस#1&2 के तौर पर फिर से डेजिग्नेट किया जा रहा है. ये सभी सुभाष कुमार शीना को रिपोर्ट करेंगे.
टाटा स्टील में अनूप श्रीवास्तव होंगे चीफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट
टाटा स्टील के डॉ चीफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट अमित रंजन चक्रवर्ती एक मई को रिटायर हो जाएंगे. उनकी जगह पर चीफ एनवायरनमेंट टीएसएम अनूप श्रीवास्तव को एक मार्च से उनके अपने लेवल पर चीफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट (डेसिग्नेट) के तौर पर नियुक्त किया जा रहा है. वे 1 मई से चीफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट का पद संभालेंगे. वे वाइस प्रेसिडेंट सेफ्टी, हेल्थ और सस्टेनेबिलिटी को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे.

