
उदित वाणी, जमशेदपुर : पीएफ से जुड़े मामलों को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से पंकज टिबरेवाल के जरिये इन्कैब इंडस्ट्रीज के खिलाफ दाखिल केस नंबर कंपनी अपील (आइएनएस) 224/2026 के एडमिशन को लेकर सोमवार को दिल्ली स्थित एनसीएलएटी में सुनवाई हुई. बेंच के चेयरमैन जस्टिस अशोक भूषण और वरुण मित्रा ने मामले पर सुनवाई की. सूत्रों ने बताया कि मामले को सुनवाई के लिए एडमिट कर लिया गया है, हालांकि सुनवाई की कोई तिथि मुकर्रर नहीं की गई है.
Advertisement
<
