
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की निर्धारित समय-सीमा खत्म होने के भीतर महापौर पद के लिए बास्को बेसरा, शकुन्तला महली सहित कुल 13 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया. हालांकि महापौर पद के लिए कुल 14 नामांकन फार्म की बिक्री हुई थी. परन्तु लुस्की सोरेन ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया. नामांकन पत्र जमा करने वाले अन्य प्रत्याशियों में रविन्द्र बास्के, सकला मार्डी, विनोती हांसदा, भुगलू सोरेन, प्रभासिनी कालुंडिया, विक्रम किस्कु, रमेश बालमुचू, संजय सरदार, बारी सोरेन, सावित्री लेयांगी और सनातन हांसदा का नाम शामिल है.
Advertisement
<

