
उदित वाणी, चांडिल: कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी एस.एम. ताजदार आलम ने नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय में सादगीपूर्ण ढंग से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
इस अवसर पर ताजदार आलम ने कहा कि निर्वाचित होने पर महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना और कपाली को नशामुक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने सात वर्षों बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जिन्हें दूर करना उनकी जिम्मेदारी होगी.
उन्होंने मतदाताओं से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील की. नामांकन के दौरान भाजपा नेता दिवाकर सिंह, मुख्तार अंसारी, महेश कर्मकार, अब्दुल जब्बार खान सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे.

