
उदित वाणी, जमशेदपुर : जन वितरण प्रणाली के तहत घोड़ाबांधा स्थित सरकारी सस्ते गल्ला दुकान पर राशन कार्डधारियों का गुस्सा भड़क गया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 3-4 माह से अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं मिल रहा.
दुकानदार पर आरोप
दुकान अभिमन्यु कुमार सिंह (लाइसेंस नंबर 32840.357.2021.10) द्वारा संचालित है. लाभार्थियों का कहना है कि हर माह बायोमेट्रिक सत्यापन होता है, किंतु राशन वितरण नहीं. उन्होंने मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) और दुकानदार की मिलीभगत का आरोप लगाया.
गरीबों की परेशानी
इस लापरवाही से गरीब परिवार भुखमरी का शिकार हो रहे हैं. आक्रोशित कार्डधारियों ने दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने तथा उच्चस्तरीय जांच की मांग की.
Advertisement
<

