
उदित वाणी, जमशेदपुर : मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) की ओर से शनिवार 31 जनवरी को पोटका के भाटिन पंचायत भवन में सर्वाइकल कैंसर के बारे में एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के गांवों की 60 महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम के बारे में बताया गया. मेहरबाई टाटा हॉस्पिटल की कन्सलटेंट (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) डॉ.स्नेहा झा ने महिलाओं को इस कैंसर के लक्षण और इसकी रोकथाम के बारे में बताया.
उन्होंने बताया कि कैंसर को जितना जल्द इलाज कराया जाय, उतना अच्छा है. मौके पर हॉस्पिटल के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर अमिताभ चटर्जी ने गांव की महिलाओं को बताया कि कैंसर का इलाज आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत होता है. उन्होंने बताया कि वे कैसे इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना इलाज करा सकती है.

