
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड, भारत की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक और द टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की सहायक कंपनी, ने अब तक 10 गीगावाट ईपीसी परियोजनाओं का कमीशन पूरा कर लिया है, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक अग्रणी खिलाड़ी के रूप में इसकी स्थिति और सुदृढ़ हुई है.
अब तक कमीशन की गई 10 गीगावाट ईपीसी परियोजनाओं में 9.7 गीगावाट सौर तथा 290 मेगावाट पवन परियोजनाएं शामिल हैं. इनमें 4.2 गीगावाट इन-हाउस परियोजनाएंऔर 5.8 गीगावाट थर्ड-पार्टी परियोजनाएं सम्मिलित हैं. टीपीआरईएल ने वित्त वर्ष 26 के पहले 9 महीनों में 1.88 गीगावाट ईपीसी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का कमीशन किया है, जो वित्त वर्ष 25 की समान अवधि में कमीशन की गई 1.4 गीगावाट क्षमता की तुलना में 33 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है.
ये ईपीसी परियोजना स्थापना कंपनी की सुचारु निष्पादन क्षमता, सशक्त परियोजना प्रबंधन तथा गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती हैं. कुल 1.88 गीगावाट में से 1329 मेगावाट सौर परियोजनाएं थर्ड-पार्टी ग्राहकों के लिए पूरी की गईं, जबकि 546 मेगावाट इन-हाउस नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के अंतर्गत रही (जिसमें 187 मेगावाट पवन और 359 मेगावाट सौर परियोजनाएं शामिल हैं). इन परियोजनाओं को 5 राज्यों में चुनौतीपूर्ण मिट्टी संरचना और जलवायु परिस्थितियों के बीच, कई स्थलों पर सफलतापूर्वक निष्पादित किया गया.

