Browsing: वीरू

रांची झारखंड में इन दिनों अपनी मांगों को मनवाने या नाराजगी जताने के लिए मोबाइल और हाई-टेंशन बिजली टावरों पर चढ़ने का एक अजीबोगरीब और खतरनाक ट्रेंड चल पड़ा है। पिछले एक महीने के भीतर राज्य के अलग-अलग जिलों से ऐसी करीब 10 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के पसीने छुड़ा दिए हैं। लोग लोकप्रिय फिल्म ‘शोले’ के ‘वीरू’ वाले अंदाज में कभी प्रशासनिक भ्रष्टाचार, कभी पारिवारिक जमीन विवाद, तो कभी प्यार और शराब की मांग को लेकर 70 से 100 फीट ऊंचे टावरों पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा कर रहे हैं।