
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक सरयू राय की पहल और निर्देश पर सोनारी गांधी रोड स्थित पुराने व खस्ताहाल बिजली के पोल को विभाग द्वारा बदल दिया गया। स्थानीय निवासियों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि गांधी रोड के लोगों ने सरयू राय समर्थक रंजीत प्रसाद को जर्जर पोल की समस्या से अवगत कराया था। इसके उपरांत, रंजीत प्रसाद ने विधायक सरयू राय और आशुतोष राय को स्थिति की जानकारी दी। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग से त्वरित समाधान करने का अनुरोध किया।
विभाग ने विधायक के निर्देशों का पालन करते हुए 10 जून को पुराने पोल को हटाकर नया पोल स्थापित कर दिया। इस कार्य के लिए बस्तीवासियों ने विधायक सरयू राय और उनकी टीम के प्रति आभार प्रकट किया। आभार प्रकट करने वालों में गुड्डू शर्मा, संजय गुप्ता, सचिदानंद सिंह, भरत प्रसाद, संजय प्रसाद सहित कई स्थानीय लोग शामिल हैं।

