
उदित वाणी, झारखंड: रामचन्द्रपुर निवासी झामुमो नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमले के मामले में गम्हरिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत कुमार घोष और सामु हाँसदा का नाम शामिल है. सुजीत कुमार घोष रामचन्द्रपुर निवासी स्व. तारापदो घोष का पुत्र है, जबकि सामु हाँसदा रामराय हाँसदा का बेटा है. दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है और पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त गुप्ती (भुजाली) भी बरामद कर ली है.
यह कार्रवाई 28 जुलाई 2025 को झामुमो नेता सुखराम टुडू की पत्नी वाँगी टुडू द्वारा गम्हरिया थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की गई. प्राथमिकी में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक ललन रविदास, अरुण कुमार महतो और अभय कुमार भी शामिल थे. पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती है.

