उदित वाणी, रांची : दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर दिल्ली चले गए. इससे पहले उन्होंने विधानसभा सत्र में भाग लिया और नये विधायक आवास परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. परंतु गुरूजी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री वन महोत्सव को छोड़कर तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए. ज्ञात हो कि दिशुम गुरू शिबू सोरेन की सेहत में पहले सुधार हो रहा था. लेकिन शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई. मालूम हो कि मुख्यमंत्री 30 जुलाई को ही दिल्ली से रांची आए थे और 31 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची एयरपोर्ट में स्वागत किया था. सोरेन गुरुजी की देखभाल और चिकित्सा जरूरत को पूरा करने के लिए 24 जून से ही लगातार दिल्ली में हैं. बीच-बीच में वे एक दो-दिनों के लिए ही रांची आए.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

