उदित वाणी कांड्रा: नालसा न्यू दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा आगामी 12 नवम्बर 2022 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में चांडिल अनुमंडल के संबंधित प्रशासनिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, बैठक का संचालन चांडिल अनुमंडल सेवा समिति के सचिव अमित अकाश सिन्हा ने किया, जिसमें सरायकेला जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में वादों के निष्पादन के दिशा में प्रयास करने को कहा ताकि अधिक से अधिक संख्या में आम लोग राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभान्वित हो सकेI बैठक में बैंक से संबंधित, एक्साइज, फॉरेस्ट, मोटर व्हीकल, नीलाम पत्र, बीएसएनएल, माइनिंग विभाग,श्रम विभाग आदि से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेI सभी अधिकारियों ने अधिक से अधिक वाद के निष्पादन के लिए पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
सरायकेला जिला जज पहुंचे चांडिल अनुमंडल न्यायालय ,अगले महीने होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तमाम पदाधिकारियों के साथ की बैठक।
Advertisement
<


