उदित वाणी, चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जयनगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा कान्हाईश्वर पहाड़ के आसपास चल रहे सीढ़ी निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण विधायक समीर कुमार मोहंती ने शनिवार को किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। श्रद्धालुओं को ताकि सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। यहां उल्लेखनीय है कि
कान्हाईश्वर पहाड़ झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है। बाबाकन्हैश्वर के दर्शन के लिए वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस स्थल का विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र की पहचान को और सुदृढ़ करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
इस मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, बुबाई दास, तापस दास, कृति महतो, स्वान हांसदा, वैद्यनाथ माहली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Chakulia: बाबा कान्हाईश्वर पहाड़ पर सीढ़ी निर्माण और सौंदर्यीकरण शुरू, विधायक समीर मोहंती ने किया निरीक्षण
Advertisement
<


