उदित वाणी, जमशेदपुर : देश की अग्रणी इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने अपने बहुप्रतीक्षित टाटा स्टील एआई हैकाथॉन 2026 के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई 2026 है. कंपनी ने युवाओं, छात्रों, तकनीकी विशेषज्ञों और एआई नवाचारकर्ताओं से जल्द आवेदन करने की अपील की है.
टाटा स्टील के अनुसार, यह हैकाथॉन प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के समाधान विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा. कंपनी का उद्देश्य अगली पीढ़ी के एआई इनोवेटर्स को मंच उपलब्ध कराना और नवाचार आधारित समाधान विकसित करना है.
इस अवसर पर टाटा स्टील समूह के मुख्य सूचना अधिकारी जयंत बनर्जी और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी अत्रेयी सान्याल ने नवाचार, प्रतिभा विकास और तकनीक की भूमिका पर अपने विचार साझा किए हैं. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कैसे टाटा स्टील भविष्य के उद्योगों को आकार देने के लिए डिजिटल तकनीकों और एआई आधारित समाधानों को अपनाने पर जोर दे रही है.
कंपनी का कहना है कि यह हैकाथॉन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली युवाओं को उद्योग की वास्तविक समस्याओं पर काम करने और भविष्य की तकनीकों के विकास में योगदान देने का अवसर है.इच्छुक प्रतिभागी 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. टाटा स्टील ने कहा है कि सीमित समय शेष होने के कारण उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा करें.


