
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड लोक मंच के उपाध्यक्ष डॉक्टर विजय शंकर प्रसाद ने उत्तरी घाघीडीह पंचायत से वार्ड सदस्य के रूप में जीत दर्ज की है. डॉ. विजय शंकर प्रसाद एक दिव्यांग प्रत्याशी थे. वे पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने उत्तरी घाघीडीह से पंचायत समिति सदस्य के रूप में जीत दर्ज की है. उनकी जीत पर झारखंड लोक मंच के महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ विशेश्वर यादव ने कहा कि दिव्यांग प्रत्याशी की जीत एक झांकी है और अभी नगर निगम बाकी है.
यह बहुत ही खुशी की बात है कि एक दिव्यांग ने जीत दर्ज की है और इसका असर नगर निगम में दिखेगा. इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, मोहम्मद मुख्तार आलम, डॉक्टर विशेश्वर यादव, ईश्वर दयाल सिंह एवं परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे.
Advertisement
<

