उदित वाणी, जमशेदपुर: टेल्को स्थित गुलमोहर स्कूल में चल रहे दो दिवसीय कैरियर एक्सपो का आज समापन हो गया. दूसरे दिन के कार्यक्रम में शहर के 35 स्कूलों से करीब तीन हजार विद्यार्थी शामिल हुए.
इसमें छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानने का मौका मिला। यह देखा गया कि कैसे आज के छात्र डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और कोडिंग, पॉडकास्ट डिजाइनिंग सहित अन्य क्षेत्र में करियर का रूख कर रहे हैं. इस दौरान विद्यालय तक संकाय सदस्यों के साथ जेएच तारापोर, केरला समाजम और सामुदायिक उच्च विद्यालय ने विभिन्न करियर विकल्पों पर प्रस्तुतियां दी.
नरभेराम स्कूल के शिखर ने कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा एनिमेशन और वीएफएक्स में पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों ने उन्हें आकर्षित किया. वहीं डीबीएमएस के फैकल्टी मेंबर एचएस सौरव बनर्जी ने कहा कि यह करियर फेयर उनके छात्रों को उनके भविष्य का सही चुनाव करने में काफी मददगार था. इसी तरह सभी ने अपने विचार साझा किए.


