
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों के रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेशन की घोषणा की है। इस दौरान यात्रियों को सावधानीपूर्वक यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
रद्द की गई ट्रेनें:
1. 68043/68044 टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू 30 अगस्त, 6, 13, 20, 27 सितंबर और 4 अक्टूबर 2025 को रद्द रहेगी।
2. 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू भी इन्हीं तारीखों पर रद्द रहेगी।

डायवर्ट की गई ट्रेन:
18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस 29 अगस्त, 5, 12, 19, 26 सितंबर और 3 अक्टूबर 2025 को अपनी सामान्य मार्ग के बजाय इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते चलेगी।
शॉर्ट टर्मिनेशन की गई ट्रेनें:
1. 12872/22862 टिटलागढ़-हावड़ा/कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 सितंबर और 4 अक्टूबर 2025 को राउरकेला पर ही समाप्त हो जाएगी।
2. 22861/12871 हावड़ा-कांताबांजी/हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस इन तारीखों पर टाटानगर में ही समाप्त होगी।
रेल प्रशासन ने कहा है कि यह असुविधा विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व समय सारिणी की जांच अवश्य करें। दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

