
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) इम्प्लाइज को ऑपरेटिव सोसायटी प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को टीएमएच परिसर में दो नई हर्स एंबुलेंस का शुभारंभ किया. इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेडिकल सर्विसेस की एमडी डॉ. विनीता सिंह ने विधिवत रूप से फीता काटकर इन एंबुलेंस का उद्घाटन किया.कार्यक्रम में अस्पताल के सभी विभागाध्यक्ष, कोऑपरेटिव सोसायटी के सदस्य और टीएमएच के अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. नई हर्स एंबुलेंस सेवा टाटा स्टील के कर्मचारियों के साथ-साथ गैर-कर्मचारियों यानी आम जनता के लिए भी उपलब्ध होगी.
इससे जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को कठिन परिस्थितियों में सम्मानजनक और बेहतर सुविधा मिल सकेगी. उद्घाटन के दौरान डॉ. विनीता सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह सेवा परिवारों के लिए अत्यंत दुखद समय में सम्मानजनक ढंग से सहयोग प्रदान करेगी. दो नई हर्स एंबुलेंस के शामिल होने से टीएमएच की सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा जरूरतमंद परिवारों को समय पर बेहतर सहायता मिल पाएगी.”

