उदित वाणी, कांड्रा: विसाखापटनम में आगामी 28 मई से आयोजित इडो-नेपाल कराटे ओपन चैंपियनशिप में भाग लेने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले की टीम रवाना हुई.
टाटानगर स्टेशन से सीनी और चक्रधरपुर से आए कुल 61 बच्चों की टीम रवाना हुई. उक्त टीम में संस्कारोदय अकादमी गम्हरिया के भी कई बच्चे शामिल थे.
इस दौरान उपस्थित संस्कारोदाय अकादमी के प्रधानाध्यापक सह संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक अमित पहुचे, कराटे प्रशिक्षक संगीता देवी, सुमित सिंह, उपेंद्र कुमार, संजू कुमारी आदि ने टीम में शामिल सभी बच्चों को माला पहनाकर उनका हौसला अफजाई कर विदा किया.
Advertisement
<


