उदित वाणी जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत बसंत टॉकीज के पास बकाया 67 हजार रुपये मांगने पर साकची गुरुनानक नगर के रहने वाले संजय कुमार सिंह को उनके ही साथी कृष्ण बिहारी सिंह ने मारपीट के घायल कर दिया. घटना के बाद संजय सिंह अपनी शिकायत लेकर साकची थाने में पहुंचे इसके बाद अपना इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया. आरोपी के बारे में संजय सिंह का कहना है कि आरोपी केबी सिंह उलीडीह थाना छेत्र के आस्था स्पेस का रहने वाला है. गुरुवार की रात 10 बजे संजय बसंत टॉकीज के पास एगरोल खाने के उद्देश्य से गये हुए थे. इस बीच ही केबी सिंह से मुलाकात हो गई. जिसके बाद उन्होंने अपने रुपये 67000 की मांग की. इस दौरान आरोपी ने उन्हें पीटा और गले से सोने की चेन और नकद 6500 रुपये की छिनतई कर ली. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की भी तलाश कर रही है पुलिस।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: दोस्त से बकाया राशि मांगने पर दोस्त ने ही दोस्त को मारपीटकर किया घायल
Advertisement
<

