
उदित वाणी, जमशेदपुरः टाटा स्टील कराटे ट्रेनिंग सेंटर के कैडेटों ने हाल ही में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कराटे चैंपियनशिप के दौरान कुल नौ पदक जीते.
कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा अनुमोदित टूर्नामेंट 15-16 जुलाई को इंडोर स्टेडियम राज्य प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में आयोजित किया गया था. चैंपियनशिप में टाटा स्टील कराटे ट्रेनिंग सेंटर के कुल 15 कैडेटों ने भाग लिया.
विजेता कैडेटों में कर्णिशा दास, यशस्वी यादव, अविनाश राज, प्रणब पॉल, ईशान सिंह और सृष्टि सिंह शामिल हैं. पदकों में चार स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य हैं.
Advertisement
<

