
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कर्मचारियों के ऑफ-बोर्डिंग (सेवा समाप्ति) प्रक्रिया को और अधिक सरल, तेज़ और कर्मचारी-अनुकूल बनाने के लिए एक क्रॉस-फंक्शनल टास्क फोर्स का गठन किया है. कंपनी के सर्कुलर के अनुसार यह कदम कर्मचारी अनुभव को बेहतर बनाने और फुल एंड फाइनल सेटलमेंट की समय-सीमा को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है.
इसका मुख्य उद्देश्य ऑफ-बोर्डिंग प्रक्रिया की समीक्षा कर सुधार के अवसरों को पहचाना जाएगा. प्रक्रियाओं को सरल बनाकर फुल एंड फाइनल सेटलमेंट को तेज़ किया जाएगा. साथ ही डिजिटल हस्तक्षेपों के माध्यम से पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाई जाएगी. राधिका सिंह को (चीफ टैलेंट मैनेजमेंट एंड एम्प्लॉयी एक्सपीरियंस) – लीड बनाया गया है. अवनीश अरुण (चीफ रेवेन्यू अकाउंट्स एंड एम्प्लॉयी बेनिफिट्स) – को-लीड बनाया गया है.
वर्किंग स्क्वॉड
लीडरशिप टीम के मार्गदर्शन में काम करने वाली वर्किंग स्क्वॉड की अगुवाई चंदन अग्रवाल (हेड, एचआरएम, एम्प्लॉई एक्सपीरियंस) करेंगे. टीम में शामिल अन्य प्रमुख सदस्यों में अनिल कुमार, दद्दाला निखिलेश, धर्मेंद्र कुमार, होर्माज़ बी. टोडिवाला, मुकेश कुमार जाटिया, प्रशांत दिंडा, पृथम रॉय चौधुरी, पुष्कर शर्मा, संगीता सोनी, शर्दूल विक्रम, शशि शेखर, आनंद कुमार झा (कन्वीनर) और अविनाश कुमार (अल्टरनेट कन्वीनर) शामिल हैं.

