
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सोमवार को मासिक सम्मान समारोह हुआ, जिसमें सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन की ओर से शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह सम्मान समारोह सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए नहीं आयोजित की जाती है बल्कि आप सबों के विचारों एवं सुझावों की समीक्षा कर उसे लागू कराने का प्रयास किया जाता है. हम आपके विचारों पर अमल करते हैं. उन्होंने कहा कि यूनियन सदैव अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ खड़ी है. जब कभी ऐसा महसूस हो कि यूनियन की मदद चाहिए तो नि:संकोच यूनियन कार्यालय आइए, यह यूनियन आपका है. उन्होंने सबों को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी.
अनुभव शेयर किए
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित थे. सबों ने बारी – बारी से अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, तमाम यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी
1. वेहिकल फैक्ट्री के सैय्यद तज्जूद्दिन
2. क्यूए के अफताब रजा अंसारी
3. रियल एक्सल के जिउत शर्मा
4. फाउंड्री के राजेंद्र प्रसाद एवं मनमोहन गोप
5. इंजन फैक्ट्री के बराह मांझी एवं विमल कुमार.
6. ईआरसी के कृष्णा कुमार प्रसाद.
7. फ्रंट एक्सल के कलीम खान.
8. पेंट फैक्ट्री के ओम प्रकाश सिंह
9. ड्राइव हेड से राम प्रवेश सिंह
10. फ्रेम फैक्ट्री से तर्नी कुमार गोप

