
उदित वाणी, कोलाबीरा : टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क मार्ग पर वीको मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया और तुरंत आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोलिंग वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हारिया भेजा.
घटनास्थल पर हुई जांच में पता चला कि घायल स्कूटी सवार आईडीटीआर का छात्र है, जिसके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. वहीं बाइक सवार को सिर पर गहरी चोट आई है. दोनों का इलाज जारी है.
Advertisement
<

