
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के समर कैंप का समापन 30 जून को होने जा रहा है. समर कैंप में इस साल स्विमिंग का जबर्दस्त क्रेज दिख रहा है. हर साल के मुकाबले कैंप में इस साल उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है.
स्विमिंग के कोच फिरोज खान कहते हैं कि हर साल के मुकाबले इस साल स्विमिंग में बच्चों ने ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराया है. कुल 3900 उम्मीदवारों में से 710 बच्चों ने स्विमिंग में रजिस्ट्रेशन कराया है. उन्होंने बताया कि हमारी भी सीमाएं हैं. और भी बच्चे रजिस्ट्रेशन कराना चाह रहे थे, लेकिन हमने रोक दिया क्योंकि स्विमिंग पूल की अपनी सीमाएं हैं.
बकौल खान, स्विमिंग को लेकर बच्चों के साथ ही पैरेन्ट्स का भी क्रेज बढ़ा है. एक तो स्विमिंग ऐसी एक्सरसाइज है जो मुक्कमल है. साथ ही बच्चे बहुत जल्दी तैराकी सीखते हैं. इनमें से काफी बच्चे और पैरेन्ट्स समर कैंप के साथ स्थायी रूप से रजिस्ट्रेशन कराते हैं.
इससे खेलों के प्रति उनका रूझान बढ़ता है और वे फिट रहते हैं. कोई ऐसा खेल नहीं है, जिसमें शरीर के सारे अंगों की एक्सरजाइस होती है. तैराकी एकमात्र है, जिसमें आपके हर अंग की एक्सरजाइज होती है और आप स्वस्थ और फिट रहते हैं.
यही कारण है कि अब बुजुर्गों में भी तैराकी का क्रेज बढ़ रहा है. जीवन में सफल होने के लिए तैराकी जरूरी है. यह बच्चों को ज्यादा कॉन्फिडेन्ट और चुनौतियों से लड़ना सीखाता है.

